-
☰
उत्तर प्रदेश: मगरहा कॉलेज की एनएसएस इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर का किया शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीखड़ मीरजापुर,नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मगरहा मीरजापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ राजकीय हाई स्कूल खानपुर में हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीखड़ मीरजापुर,नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मगरहा मीरजापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ राजकीय हाई स्कूल खानपुर में हुआ। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मृणालिनी सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को शिक्षा अर्जित करने के साथ-साथ समाज और समुदाय की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा,अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रेम यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. सुशील कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. राकेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. चारू चंद्र, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. मनीष कुमार मिश्र, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. पवन कुमार तथा डॉ. बृजेश कुमार सिंह सहित राजकीय हाई स्कूल खानपुर सीखड़ के अध्यापकगण भी में सम्मिलित हुए।
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में सरकारी दस्तावेज जलाने और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने तुलसीपुर मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजन और गोशाला का किया निरीक्षण
उत्तराखंड: वाल्मीकि समाज के रीतिरिवाजों में अलीगढ़ से देहरादून आगंतुकों का भव्य स्वागत हुआ
उत्तर प्रदेश: परिषदीय विद्यालय रसोइयों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर की गई बैठक
हरियाणा: BSP ने जिला कैथल में संगठन समीक्षा बैठक करी आयोजित
उत्तर प्रदेश: राघव चड्ढा ने मोबाइल प्लान में 13वां रिचार्ज रोकने की करी मांग