-
☰
उत्तर प्रदेश: जन-आक्रोश मार्च में महिलाओं की बड़ी भागीदारी, नारी शक्ति का दिखा प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के विंध्यधाम क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा मंडल के विजयपुर में आयोजित जन-आक्रोश मार्च व महिला विरोध प्रदर्शन में मातृशक्ति का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के विंध्यधाम क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा मंडल के विजयपुर में आयोजित जन-आक्रोश मार्च व महिला विरोध प्रदर्शन में मातृशक्ति का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में नगर विधायक पं० रत्नाकर मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का जोश, उत्साह और सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। बड़ी संख्या में जुटीं माताओं एवं बहनों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। सम्मेलन स्थल पर उमड़ी भीड़ और महिलाओं की सक्रियता यह दर्शाती रही कि वे सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों के प्रति सजग और भागीदारी के लिए तत्पर हैं। कार्यक्रम के पश्चात निकाली गई जन-आक्रोश मार्च रैली में भी महिलाओं की प्रभावशाली उपस्थिति देखने को मिली। रैली के दौरान नारी शक्ति ने विकास, सम्मान और सशक्तिकरण के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। महिलाओं की एकजुटता और जनसमर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब नारी शक्ति समाज के हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। इस अवसर पर श्रीमती मंजूलता चौबे, श्रीमती सुनीता अग्रहरि, श्रीमती रज्जू देवी, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती मैना देवी, श्रीमती सीता देवी, श्रीमती शांति एवं श्रीमती रीता सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं मण्डल अध्यक्ष संतोष पाठक, मण्डल मंत्री फूलचंद पांडेय, शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रहरि, विवेक पांडेय एवं बलवंत बिंद सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
राजस्थान: कांग्रेस का प्रदर्शन, नितिन नबीन के बयान पर लोगो ने किया पुतला दहन
राजस्थान: ग्राम रथ अभियान हुआ शुरू, मोबाइल वैन से योजनाओं का होगा प्रचार
उत्तर प्रदेश: निवेश के नाम पर ठगी का जाल, कंपनियों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: राजापुर नौगावा में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: ताई कमांडो चैंपियनशिप में अमायरा को गोल्ड, रूपांश ने जीता ब्रॉन्ज
उत्तर प्रदेश: श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से दी गई विदाई, पगड़ी रस्म हुई सम्पन्न