Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/06/2026 04:54:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/06/2026 04:54:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर, आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष की थीम “ए ग्लोबल कॉल फॉर क्लाइमेट एक्शन (जलवायु कार्यवाही के लिए एक वैश्विक आह्वान)” के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर, आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष की थीम “ए ग्लोबल कॉल फॉर क्लाइमेट एक्शन (जलवायु कार्यवाही के लिए एक वैश्विक आह्वान)” के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति द्वारा विभिन्न वार्डों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा बाजार से खरीदारी के लिए कपड़े या जूट के थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही घरों में कचरे के उचित प्रबंधन के लिए चार डस्टबिन (गीला, सूखा, सेनेटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरा) का उपयोग करने और उन्हें अलग-अलग करके ही सफाई मित्रों को देने का संदेश दिया गया। टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के प्रबुद्धजनों एवं स्थानीय नागरिकों को अपने घर या आंगन में किचन गार्डन विकसित करने तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति की टीम ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें, ताकि सहारनपुर को स्वच्छ और हरित शहर बनाया जा सके।


Featured News