Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम अलर्ट, नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं की परखी तैयारियां

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 07/08/2026 10:14:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 07/08/2026 10:14:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वार्षिक एंव सांस्कृतिक पवित्र श्रावण मास में संचालित कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का नगर आयुक्त माननीय शिपू गिरि ने  विभिन्न कांवड़ शिविरों का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वार्षिक एंव सांस्कृतिक पवित्र श्रावण मास में संचालित कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का नगर आयुक्त माननीय शिपू गिरि ने  विभिन्न कांवड़ शिविरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम कांवड़ शिविरों में पूजन-अर्चन कर आरती में सहभागिता की और उपस्थित कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलता जानी। नगर आयुक्त ने शिविर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सौहार्द एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। नगर आयुक्त ने नगर निगम, सहारनपुर द्वारा शिविर आयोजकों के संयुक्त प्रयासों से की गई व्यवस्थाओं का भी विस्तृत रूप से अवलोकन किया। उन्होंने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थाई शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा, बैरिकेडिंग एवं विद्युत सुरक्षा इत्यादि व्यवस्थाओं का भी आकलन किया।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा अवधि में  सफाई व्यवस्था, नियमित कूड़ा उठान एवं जल छिड़काव आदि 24 घंटे सुनिश्चित किया जाए। नगर आयुक्त ने विशेष रूप से स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग एवं शिविर परिसर में एक भी स्थान पर गंदगी न रहे। इसके लिए पर्याप्त संख्या में डस्टबिन एवं मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने प्रतिबंधित  प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के स्थान पर पत्तल, दोने एवं कपड़े के थैलों का उपयोग किया जाए। शिविरों में प्लास्टिक की बोतल एवं थैलियों के उपयोग को हतोत्साहित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई निरीक्षक एवं शिविर आयोजक उनके साथ उपस्थित रहे।


Featured News