Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: युवक की हत्या का खुलासा, बेटे की मौत की रंजिश में कमलेश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 14/08/2026 03:13:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 14/08/2026 03:13:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर थाना लालगंज पर बुधवार को वादिनी पूजा पत्नी स्व0 कमलेश कोरी निवासी दुबारकलां थाना लालगंज द्वारा तहरीर दी गयी कि उनके पति बच्चे के मुण्डन संस्कार का निमत्रण पत्र देने हेतु अपने पटिदार के घर गये थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर थाना लालगंज पर बुधवार को वादिनी पूजा पत्नी स्व0 कमलेश कोरी निवासी दुबारकलां थाना लालगंज द्वारा तहरीर दी गयी कि उनके पति बच्चे के मुण्डन संस्कार का निमत्रण पत्र देने हेतु अपने पटिदार के घर गये थे। रात में घर वापस नही आये सुबह उनका शव गांव से 500 मीटर दूर खेत में उनका मृत अवस्था में शव प्राप्त हुआ तथा गांव के ही एक व्यक्ति अंकित कोरी पर हत्या करने का शक है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-303/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक  द्वारा उक्त घटना के यथाशीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठित कर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए गुरुवार को थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रांर्गत ग्राम कठवार नहर के पास से घटना से सम्बन्धित अभियुक्त अंकित कोरी पुत्र बदल कोरी निवासी दुबारकला (वैशान) थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
 
गिरफ्तार अभियुक्त अंकित द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मृतक कमलेश के पुत्र शिवम की 13.03.2025 को मेरे घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी, जिसमें किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही किये बैगेर ही शिवम का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उस समय कुछ लोगो द्वारा बताया गया था कि शिवम की मृत्यु साप/जहरीला जन्तु के काटने से हुई थी। अपने पुत्र शिवम की मृत्यु की बात को लेकर कमलेश व उसकी पत्नी संदेह के आधार पर रंजिश रखने लगे तथा कुछ लोगो से मेरी हत्या करवाने की बात भी इसके द्वारा कही गयी थी। दिनांक 10.08.2026 की रात्रि को गांव की पुलिया पर बैठकर मैं गाना सुन रहा था। इसी दौरान मृतक कमलेश शराब का दो पाउच लेकर आया और बोला कि चलो शराब पीते है, मैं उसके साथ खेत में शराब पीने चला गया। इसी दौरान जब मैं नशे में हो गया तो कमलेश द्वारा खेत में पड़े डण्डे से मेरे उपर कई वार कर दिया गया जिसे छिनकर मेरे द्वारा उसके सर पर वार कर दिया गया, जिससे वह वही गिर गया। मैने वहा पड़ा शराब के पैकेट, ग्लास व डण्डा को बगल मे बह रही नदी में फेक कर अपने घर वापस आ गया। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कोरी पुत्र बदल कोरी निवासी दुबारकला (वैशान) थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-27 वर्ष। 

Related News

 उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: ‘बॉर्डर-2’ देखकर भावविभोर हुए बच्चे, वीर जवानों के शौर्य से लिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प

राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं

गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन

उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर


Featured News