Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने जाति और धर्म आधारित विवादों पर कड़ा संदेश दिया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 23/02/2026 05:58:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 23/02/2026 05:58:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हमारे देश में आजादी के लगभग 80 वर्ष बाद भी देश के लोग ज्यादा से ज्यादा जाति धर्म एवं सम्प्रदाय के नाम पर एक दूसरे को आपस में लड़ना, जबकि हमारे संविधान में यह स्पष्ट किया गया है कि आपकी स्वतंत्रता वहीं समाप्त हो जाती है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हमारे देश में आजादी के लगभग 80 वर्ष बाद भी देश के लोग ज्यादा से ज्यादा जाति धर्म एवं सम्प्रदाय के नाम पर एक दूसरे को आपस में लड़ना, जबकि हमारे संविधान में यह स्पष्ट किया गया है कि आपकी स्वतंत्रता वहीं समाप्त हो जाती है। आपकी स्वतंत्रता से दूसरे को बाधा उत्पन्न होती है। इसके बावजूद भी समाज में जाति एवं धर्म के नाम पर फिल्म बनाना गलत है तथा जो भी व्यक्ति ऐसा करता है। उसके खिलाफ कार्रवाई होने के साथ हमेशा के लिए उसकी गतिविधियों तथा फिल्म बनाने पर प्रतिबंध लग जाना चाहिए और उसे सज़ा होनी चाहिए। ताकि फिर दूसरे लोग ऐसा करने का साहस न करें राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ऐसी गतिविधियां सिस्टम पर सवाल खड़ा करती है कि नियम कानून से बंधे होने के बाद अगर यह गतिविधियां नहीं रूक रही है तो समाज में सभी लोग एक दूसरे से उलझते रहेंगे अमरजीत यादव ने कहा कि यह काम ज्यादा से ज्यादा लोग अपने व्यक्तिगत लाभ या कुछ बिशेष समूह के हित को देखते हुए पूरे समाज में अशांति फैलाने का कार्य करते हैं कि उससे समाज में आक्रोश फैलता है तथा एक समुदाय दूसरे समुदाय के आमने-सामने होकर दुर्भावनाओ से ग्रसित होकर विवाद उत्पन्न हो जाता है।

 

इसलिए समाज में किसी भी व्यक्ति को कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे की जब एक समाज के लोग दूसरों से हमेशा तनाव में रहेंगे तो देश व समाज के विकास की बात पीछे छूट जाती है और और लोगों का पूरा समय समस्या समाधान में निकलता चला जाता है ऐसे ज्यादा काम जाति धर्म और संप्रदाय में राजनीति से प्रेरित होकर लोग करते हैं और उस पर आरोप प्रत्यारोप चलता रहता है। इसलिए समाज के हर युवा नौजवानों को हमेशा शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार महिला सुरक्षा के लिए सवाल खड़ा करना चाहिए जब तक समाज में जाति धर्म और संप्रदाय का जहर नहीं रूकेगा तब तक समस्याएं और आगे बढती जाएगी बहन बेटियां समाज व पूरे देश का मान सम्मान होती है। इसलिए इनका अपमान बिल्कुल अक्षम्य है। अमरजीत यादव ने कहा कि जिस देश में अपनी ही बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है वहां दूसरे लोग बिल्कुल नहीं आ सकते हैं।