-
☰
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीतापुर मानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर मानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम कटरा के पास सड़क किनारे बैठे लोगों को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम कटरा के पास अन्नू पत्नी ऊदन, अंशु पुत्र ऊदन, मोहित पुत्र बब्बर, हंसराज पुत्र ऊदन, रजनी पत्नी गब्बर, ऊदन पुत्र मैकू और कुनाल पुत्र बबलू समेत कई लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान मछरेहटा थाना क्षेत्र के रामपुर मजरा पहाड़पुर निवासी इरफान, अहमद और इसरार बाइक संख्या UP 34 CC 0087 से वहां से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक की टक्कर लगते ही कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और उनकी मदद की। हादसे में घायल सभी लोगों को आसपास के लोगों की मदद से निजी वाहनों के जरिए जिला अस्पताल सीतापुर पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अन्नू पत्नी ऊदन को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और बाइक के अनियंत्रित होने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठने के कारण हादसा और गंभीर हो गया। ग्रामीणों ने सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वाहन चालकों से रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं
गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर