Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में स्टाफ मीटिंग, 36 योजनाओं में जनपद को ‘ए’ श्रेणी दी 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 17/02/2026 12:07:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 17/02/2026 12:07:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में कर एवं करेत्तर, स्टाफ मीटिंग तथा सीएम डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में कर एवं करेत्तर, स्टाफ मीटिंग तथा सीएम डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं मदों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 36 मदों/योजनाओं में जनपद को ‘ए’ श्रेणी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने ‘बी’ एवं ‘सी’ श्रेणी में आने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अगले माह व्यक्तिगत रुचि लेकर प्रगति में सुधार लाया जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिन मदों/योजनाओं में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त हुई है, उनमें डिजिशक्ति, राइट ऑफ वे, लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति, लो एवं हाई रिस्क भवन मानचित्र स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, पेट्रोल पंप सत्यापन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, खाद्य एवं औषधि नमूना कार्रवाई, एनएफएसए लाभार्थी, धान खरीद योजना, अमृत-2, पीएम सम्मान निधि, ट्रेड सर्टिफिकेट, कृषि भूमि परिवर्तन, विभिन्न प्रमाण पत्र (आय, जाति, अधिवास), ई-खसरा, आपदा राहत प्रबंधन, एंटी भू-माफिया, भूलेख, भू-आवंटन, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, पूर्व सैनिक सेवाएं तथा गैर कर राजस्व समेकन शामिल हैं।


राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर, स्टाम्प, परिवहन, जीएसटी, वन विभाग, विद्युत एवं नगर निकायों की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस की समीक्षा में लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में देरी पर भी सख्ती दिखाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू/रा) देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, लालगंज महेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।