Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के गैपुरा में होली-ईद को लेकर शांति बैठक आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 03/03/2026 10:38:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 03/03/2026 10:38:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के गैपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजयपुर में आगामी त्योहार Holi एवं Eid al-Fitr को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस चौकी गैपुरा, थाना Vindhyachal में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के गैपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजयपुर में आगामी त्योहार Holi एवं Eid al-Fitr को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस चौकी गैपुरा, थाना Vindhyachal में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में मुस्लिम सदर मोहम्मद हामिद, हसनैन, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम रसूल, राजन चौबे, दीपक दुबे, सुनील अग्रहरि सहित लगभग 50 ग्रामीणजन उपस्थित रहे।