-
☰
उत्तर प्रदेश: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पिकअप के टूटे बैरिंग, हाईवे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की यात्रियों की मदद
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार को एक पिकअप गाड़ी के बैरिंग टूटने से वाहन बीच रास्ते में रुक गया। घटना ग्राम हलगोया के पास की है। गनीमत रही कि इस दौरान चालक और उसके साथ मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को पिकअप गाड़ी संख्या DL 1LA 8349 दिल्ली से देहरादून की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम हलगोया के पास अचानक गाड़ी के बैरिंग टूट गए, जिसके चलते वाहन आगे नहीं बढ़ सका। सूचना मिलने पर थाना रामपुर मनिहारान की हाईवे मोबाइल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ने चालक और उसके साथियों की कुशलक्षेम पूछी तथा स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद तत्काल मैकेनिक को बुलाकर गाड़ी में नए बैरिंग लगवाए गए और वाहन को उसके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम की तत्परता और सहयोग से यात्रियों को काफी राहत मिली। इस दौरान पिकअप चालक और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम के व्यवहार, सजगता और सहयोग की सराहना करते हुए उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस तरह हाईवे पुलिस टीम ने समय पर सहायता पहुंचाकर मानवता और सेवा भावना का परिचय दिया।