Contact for Advertisement 9919916171



उत्तर प्रदेश: बिसरख थाना क्षेत्र में PMEGP लोन ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 15/05/2026 11:17:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 15/05/2026 11:17:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना बिसरख पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए PMEGP के तहत सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 18 की-पैड मोबाइल फोन, 06 स्मार्ट फोन एवं कॉलिंग डाटा बरामद।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना बिसरख पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए PMEGP के तहत सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 18 की-पैड मोबाइल फोन, 06 स्मार्ट फोन एवं कॉलिंग डाटा बरामद।

कार्यवाही का विवरण

दिनांक 13.05.2026 को थाना बिसरख पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना की सहायता से संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) के तहत सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्त 1. धर्मराज राठौर पुत्र चुकलु 2. रवि कुमार पुत्र शिवाजी 3. किशन राठौर पुत्र मोतीलाल 4.अक्षय पुत्र रुपसिंह 5.किरन नायर पुत्र मोहन 6.किरन बाबू राठौर पुत्र बाबू को कृष्णा काउन्टी टॉवर ए सेक्टर 01 की छत से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 18 की-पैड मोबाइल फोन, 06 स्मार्ट फोन एवं 15 रजिस्टर कॉलिंग डाटा बरामद किया गया है। 

अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधार कार्ड/पैन कार्ड से संबंधित विज्ञापन चलाए जाते थे। जो व्यक्ति उक्त विज्ञापनों को देखकर उन पर क्लिक करता था, उसके समक्ष अभियुक्तों द्वारा प्रदर्शित मोबाइल नंबर आ जाता था। इसके उपरांत अभियुक्तगण स्वयं को फर्जी लोन अधिकारी बताकर पीड़ित व्यक्तियों को PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) के अंतर्गत सब्सिडी आधारित होम लोन दिलाने का झांसा देते थे तथा फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस एवं अन्य शुल्कों के नाम पर प्रति व्यक्ति लगभग 02 से 04 लाख रुपये तक विभिन्न बैंक खातों में जमा कराते थे। इस प्रकार अभियुक्तगण द्वारा अनेक व्यक्तियों के साथ फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे की-पैड मोबाइल फोन का प्रयोग करते थे तथा सिम कार्ड बदल-बदलकर उपयोग करते थे। इस पूरे गिरोह का संचालन एक “बॉस” के निर्देश पर किया जाता था, जिससे वे मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में रहते थे। ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में जमा किया जाता था।

Related News

उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज

उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न

हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित

राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ

राजस्थान: नयागांव रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव


Featured News