Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी और एसपी ने विंध्याचल क्षेत्र में किया पैदल गश्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 09/11/2026 11:19:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 09/11/2026 11:19:15 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीआईजी पूनम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विंध्याचल कस्बा क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों में दुकानदारों, सर्राफा कारोबारियों और आमजन से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही थाना विंध्याचल के प्रभारी निरीक्षक को बाजारों में प्रभावी गश्त बढ़ाने, प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात करने और आवश्यकता के अनुसार वाहनों के आवागमन के लिए डायवर्जन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, त्योहारों को देखते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी और संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं, व्यापारियों, सर्राफा कारोबारियों और आम नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है।

इसके अलावा आपातकालीन पुलिस सेवा पीआरवी-112 के वाहन भी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील हैं। पुलिस प्रशासन ने त्योहारों के दौरान शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

Related News

Murder News: दोस्ती को लेकर JNU में हुई खूनी झड़प, छात्र की एक आंख की गई रोशनी

 Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, रोहिणी से जहांगीरपुरी तक प्रदूषण का कहर

उत्तर प्रदेश: लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाई संगम नगरी, भारद्वाज आश्रम और श्रृंगवेरपुर धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन

उत्तर प्रदेश: मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खोया और कराची हलवा के नमूने लिए

उत्तर प्रदेश: मंडल स्तरीय दिव्य दीपावली मेले का शुभारंभ, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश: नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी मजबूत


Featured News