-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज गिरोह का सदस्य संतोष पाठक को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना पुवायाँ युवाओं के सपनों को फर्जी डिग्रियों के जाल में फंसाने वाले गैंग पर शाहजहाँपुर पुलिस ने एक और करारी चोट की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना पुवायाँ युवाओं के सपनों को फर्जी डिग्रियों के जाल में फंसाने वाले गैंग पर शाहजहाँपुर पुलिस ने एक और करारी चोट की है। फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज चलाकर छात्रों को कूटरचित (Fake) मार्कशीट बांटने वाले गिरोह का एक और शातिर अभियुक्त संतोष पाठक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दिसंबर 2024 में कमलदीप शुक्ला नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 'बी.के. सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज' (बरेली मोड़) के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आरोपियों ने न केवल मैनेजर पद पर फर्जी ज्वाइनिंग कराई, बल्कि मासूम छात्रों का भविष्य दांव पर लगाकर फर्जी एडमिशन और जाली मार्कशीट का काला धंधा चलाया। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार थाना पुवायाँ पुलिस लगातार इस गिरोह के पीछे लगी थी। बी.के. सिंह पहले ही जेल भेजा जा चुका है। ताज़ा गिरफ्तारी कल मुखबिर की सटीक सूचना पर संतोष पाठक को पुवायाँ के डी.पी.एस. स्कूल के पास से दबोच लिया गया।
उत्तर प्रदेश: डॉ. अनिल कुमार ने शिक्षक प्रशिक्षण में AI आधारित शिक्षण विधियों पर दिया मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़: खरीफ 2026-27 के लिए खाद और बीज की सुनिश्चित व्यवस्था पर कृषि समीक्षा की हुई बैठक
छत्तीसगढ़: ई-कोष पोर्टल पर ओ.टी.सी. चालान प्रशिक्षण, 1 अप्रैल से ऑनलाइन व्यवस्था हुई लागू
उत्तर प्रदेश: पेड़ का सूखा टहना गिरने से महिला की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: अमरावती मजार के पास गेहूं के खेत में लगी आग, 1.5 बीघा फसल जलकर राख