-
☰
उत्तर प्रदेश: वाहन चेकिंग में पुलिस-बदमाशों की हुई भिड़ंत, गोली लगते ही धराए शातिर अपराधी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वाहन चेकिंग के दौरान थाना बकेवर पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश सागर के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसके साथी मोनू के एक पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाहन चेकिंग के दौरान थाना बकेवर पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश सागर के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसके साथी मोनू के एक पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, थाना बकेवर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हिस्ट्रीशीटर सागर और उसके साथी मोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कई आपराधिक घटनाओं में वांछित बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान बदमाशों के कब्जे से करीब 20 ग्राम गला हुआ सोना, 200 ग्राम गली हुई चांदी, छह हजार रुपए की नगदी, एक हथौड़ा, एक कटर, एक प्लास, एक सब्बल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और छह खोखा कारतूस भी पुलिस ने मौके से बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई की चर्चा बनी हुई है।
हरियाणा: आयुर्वेदिक ओपीडी में बढ़ा मरीजों का भरोसा, एक साल में 5475 लोगों ने लिया उपचार
राजस्थान: निवाई यूनिवर्सिटी में ACB की रेड, रिश्वत लेते प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार
राजस्थान: जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनीं 383 शिकायतें
राजस्थान: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव