Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस की ऑनलाइन गोष्ठी, अम्बेडकर जयंती व वीवीआईपी सुरक्षा रणनीति पर चर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 03/04/2026 03:51:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 03/04/2026 03:51:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र  के अंतर्गत तीनों जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षकों के साथ ऑनलाइन माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र  के अंतर्गत तीनों जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षकों के साथ ऑनलाइन माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पुलिस फोर्स के समुचित आवंटन तथा विगत वर्षों में लगाए गए फोर्स के विवरण की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त विगत वर्षों मे तथा भविष्य में वीवीआईपी/वीआईपी भ्रमण कार्यक्रमों के दृष्टिगत फोर्स आवंटन की समीक्षा की गई तथा पूर्व वर्षों के अनुभवों के आधार पर प्रभावी रणनीति तैयार करने पर बल दिया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी आयोजनों एवं संभावित महानुभावों के भ्रमण कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।