Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पूजा देवी ने उज्बेकिस्तान में जीता MMA ब्रॉन्ज मेडल, बढ़ाया देश का मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar , Date: 25/05/2026 01:35:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar ,
  • Date:
  • 25/05/2026 01:35:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला उन्नाव थाना औरस तहशील हसनगंज  ग्राम मवई धमियांना निवासी मोतीलाल कमला की पुत्री पूजा देवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला उन्नाव थाना औरस तहशील हसनगंज  ग्राम मवई धमियांना निवासी मोतीलाल कमला की पुत्री पूजा देवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 23 मई को उज्बेकिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) प्रतियोगिता में पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 10 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जहां कड़े मुकाबलों के बीच पूजा ने अपनी तकनीक और दमखम से सबको प्रभावित किया। पूजा देवी अपने छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर हैं। उनके भाई मनोज ने बताया कि पूजा ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूरी तरह से खेल पर ध्यान केंद्रित किया और लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। पूजा वर्तमान में अपने मामा विमलेश कुमार के साथ रहती हैं। पूजा देवी का सपना अब और बड़ा है। वह भविष्य में एशिन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं। उसके बाद mixed martail art दुनिया की सबसे बड़ी संस्था  (UFC) ultimate fight championship में बेल्ट जीतना चाहती है,  उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और स्थानीय लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।


Featured News