-
☰
उत्तर प्रदेश: पूर्व प्रधान की हत्या पर प्रधान संघ की शोकसभा, न्याय की करी गई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के विकासखंड छानबे अंतर्गत ग्राम सभा देवरी के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान पति, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह की हत्या से आहत प्रधान संघ छानबे द्वारा ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर में शोकसभा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के विकासखंड छानबे अंतर्गत ग्राम सभा देवरी के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान पति, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह की हत्या से आहत प्रधान संघ छानबे द्वारा ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में बड़ी संख्या में प्रधानों एवं क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपी के “हाफ एनकाउंटर” को लेकर भी नाराजगी जताई गई। कई वक्ताओं ने कहा कि ऐसे अपराधियों को कठोरतम सजा—यहां तक कि फांसी—दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वक्ताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की, साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामपाल, प्रधान संघ मंडल अध्यक्ष सतीश तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष तिवारी, विनोद कुमार यादव, गुलाम रसूल, शिव लखन बिंद, राम अवध पांडे, पप्पू पाल सहित दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: पेयजल संकट को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
छत्तीसगढ़: जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए निर्देश
हरियाणा: एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित, शिक्षकों से सहयोग की करी अपील
छत्तीसगढ़: छात्र आरुष मृधा का राष्ट्रीय स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन