Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर एसएसपी अभिनंदन सिंह ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, फल और कंबल किए वितरित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 09/11/2026 10:40:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 09/11/2026 10:40:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने मानव मंदिर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपोत्सव मनाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने मानव मंदिर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और फल एवं कंबल वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं।

एसएसपी ने बुजुर्गों से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी बुजुर्गों के सुखद, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराया।

इस अवसर पर एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द, सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना और जरूरत के समय उनकी सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

एसएसपी की इस पहल से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। उनका यह प्रयास दीपावली के अवसर पर सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया।

Related News

Murder News: दोस्ती को लेकर JNU में हुई खूनी झड़प, छात्र की एक आंख की गई रोशनी

 Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, रोहिणी से जहांगीरपुरी तक प्रदूषण का कहर

उत्तर प्रदेश: लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाई संगम नगरी, भारद्वाज आश्रम और श्रृंगवेरपुर धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन

उत्तर प्रदेश: मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खोया और कराची हलवा के नमूने लिए

उत्तर प्रदेश: मंडल स्तरीय दिव्य दीपावली मेले का शुभारंभ, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश: नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी मजबूत


Featured News