-
☰
उत्तर प्रदेश: भीषण जाम और जर्जर सड़कों से जनता परेशान, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ललितपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर चरमराती नजर आई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ललितपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर चरमराती नजर आई। रेलवे स्टेशन से घंटाघर जाने वाले मुख्य मार्ग पर होटल ग्रांड सिद्धि/ललित पैलेस के सामने पिछले आधे घंटे से अधिक समय से भीषण जाम लगा हुआ है। स्थिति यह है कि सड़क पर दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग खासे परेशान दिखे। सड़क की खराब हालत बनी बड़ी वजह वहीं, मड़ावरा से महरौनी मार्ग पर सड़क की जर्जर स्थिति भी हादसों का कारण बन रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासतौर पर बल्क ड्रग पार्क के पास सड़क की हालत अत्यंत खराब है, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। प्रशासन पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत हो रही है और न ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
उत्तर प्रदेश: करहिया होम्योपैथिक केंद्र हुआ बंद, ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से सियामुनी बनीं आत्मनिर्भर, मजदूरी से व्यवसाय तक का सफर
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर सीसी रोड का अनोखा उद्घाटन, सामाजिक समरसता की बनी मिसाल