-
☰
मध्य प्रदेश: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, अंबेडकर भवन निर्माण की मांग उठी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं महान विचारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मूंदी नगर के वार्ड क्रमांक 08 अंबेडकर वार्ड में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं महान विचारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मूंदी नगर के वार्ड क्रमांक 08 अंबेडकर वार्ड में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा क्षेत्र बाबा साहेब के जयकारों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में मान्धाता विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल, सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमोहन राठौर,नगर परिषद मूंदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बाला राठौर,उपाध्यक्ष राजनारायण मंडलोई सहित बड़ी सख्या मे जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद सखाराम निमोले ने मांग रखी कि वार्ड क्रमांक 08 में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर एक सुविधायुक्त, आधुनिक एवं डबल मंजिला अंबेडकर भवन का निर्माण कराया जाए।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रस्तावित भवन सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बहुआयामी सुविधाएं प्राप्त होंगी और समाज में जागरूकता एवं एकता को बल मिलेगा। इसी दौरान क्रमांक 08 में पीपल के पेड़ से लखनलाल राठौर के मकान तक लगभग 15.66 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समानता को बढ़ावा देने तथा भाईचारे की भावना को सशक्त करने का संकल्प लिया। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया। भारत के संविधान निर्माण बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मजयंती के अवसर पर मंगलवार 14 अप्रेल को जिला एवं मुंदी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मुंदी मे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़: ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
हरियाणा: ‘समता मैराथन’ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश: मड़ावरा तहसील में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैलियां, ‘जय भीम’ नारों से गूंजा क्षेत्र
छत्तीसगढ़: टीबी उन्मूलन अभियान हुआ तेज, 100 दिवसीय दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, विधायक विनोद भयाना व डीसी राहुल नरवाल रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने ‘अटल सहजन वन’ का किया निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने के दिए निर्देश