Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मड़ावरा तहसील में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैलियां, ‘जय भीम’ नारों से गूंजा क्षेत्र

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pravin Kumar Jain , Date: 14/04/2026 05:25:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pravin Kumar Jain ,
  • Date:
  • 14/04/2026 05:25:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ललितपुर जिले की मड़ावरा तहसील में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ललितपुर जिले की मड़ावरा तहसील में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। पूरे क्षेत्र में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जगह-जगह भव्य रैलियां निकाली गईं। गलियों से लेकर मुख्य बाजारों तक नीले झंडों की भरमार दिखाई दी, जिससे पूरा माहौल भीममय हो गया। रैलियों के दौरान “जय भीम, जय भारत” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। समाज के सभी वर्गों के लोग इस अवसर पर एकजुट नजर आए और बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों में युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।