Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक दीपक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 05/11/2026 11:03:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 05/11/2026 11:03:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर सीएम डैशबोर्ड की सितंबर माह की रैंकिंग में बुलंदशहर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ जोन में पहला और पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर सीएम डैशबोर्ड की सितंबर माह की रैंकिंग में बुलंदशहर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ जोन में पहला और पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सीएम डैशबोर्ड के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और कार्यकुशलता की प्रशंसा की।

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय प्रदर्शन की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। इसके जरिए फील्ड स्तर पर तैनात अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाता है। सीएम डैशबोर्ड पर प्रदेश के 53 विभागों की 588 से अधिक परियोजनाओं और योजनाओं की नियमित निगरानी की जाती है।

बुलंदशहर पुलिस की इस उपलब्धि के पीछे शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और निर्धारित समय सीमा में कार्यों का निस्तारण प्रमुख कारण रहे। जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की लगातार समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप सितंबर माह की रैंकिंग में जिले को मेरठ जोन में प्रथम और प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक दीपक कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्यप्रणाली, जिम्मेदारी और निरंतर प्रयासों से विभागीय प्रदर्शन में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। बुलंदशहर पुलिस की इस उपलब्धि को जिले की प्रभावी कार्यप्रणाली और बेहतर प्रशासनिक मॉनिटरिंग का परिणाम माना जा रहा है।