Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज के छात्रों ने यूपी टॉप 10 मेरिट में बनाई जगह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 28/04/2026 10:49:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 28/04/2026 10:49:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कबरी रावर्तसगंज स्थित पंडित विद्याधर इंटरमीडिएट कॉलेज के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व और हर्ष का अवसर है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कबरी रावर्तसगंज स्थित पंडित विद्याधर इंटरमीडिएट कॉलेज के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व और हर्ष का अवसर है। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में विद्यालय की मेधावी छात्राओं रश्मि मौर्य, स्वाति मौर्य एवं खुशबू मौर्य ने उत्तर प्रदेश की टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं—विशाल देव, रागिनी मौर्य एवं ज्योति मौर्य—ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सोनभद्र जनपद में अपना विशेष स्थान बनाया है। इन विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग एवं छात्रों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। पंडित विद्याधर इंटरमीडिएट कॉलेज का समस्त परिवार अपने इन होनहार विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और यह विश्वास व्यक्त करते हैं कि ये बच्चे अपने आगामी करियर के प्रत्येक पड़ाव पर सफलता के नए आयाम स्थापित करते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे।