Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बीज की दुकान में चोरी, मक्का के 25 बोरे ले उड़े चोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 09/03/2026 12:27:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 09/03/2026 12:27:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जनपद के किशनी कोतवाली क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जनपद के किशनी कोतवाली क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक खाद-बीज की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत के मक्का के बीज चोरी कर लिए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार कुसमरा स्थित हरिओम ट्रेडर्स नामक खाद-बीज की दुकान पर देर रात अज्ञात चोर पहुंचे।
चोरों ने दुकान के पीछे लगे लोहे के जंगले को काटकर अंदर प्रवेश किया और बड़ी ही सफाई से गोदाम में रखे बीज को निकाल लिया। चोर दिक्कालव कंपनी के मक्का 9108 हाइब्रिड बीज की करीब 25 बोरियां अपने साथ ले जाने में सफल रहे।बताया जा रहा है कि इस समय मक्का की बुवाई का सीजन चल रहा है, जिसके चलते इन हाइब्रिड बीजों की बाजार में काफी मांग और कीमत है। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।दुकान स्वामी को घटना की जानकारी उस समय हुई जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के पीछे का जंगला कटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में चोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं, जो पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वही पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।