Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: श्रावण शिवरात्रि पर सहारनपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/08/2026 10:59:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/08/2026 10:59:52 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। मंगलवार 11 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने थाना मंडी क्षेत्र स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। शिवरात्रि के अवसर पर महानगर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। कांवड़ यात्रा के दौरान डाक कांवड़ के आवागमन को देखते हुए प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और पीए सिस्टम के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में पुलिस टीमों के साथ एंटी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय रखा गया। टप्पेबाजी, चेन स्नैचिंग और महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। डाक कांवड़ वाहनों की गति और चालकों की सतर्कता पर भी पुलिस की विशेष नजर रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


 

Related News

राजस्थान: मेवाड़ करियर पॉइंट का हुआ भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर देने पर दिया गया जोर

पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा 

राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IBET Expo-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री बोले- कचरे को बनाएं ऊर्जा और रोजगार का साधन

हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई

उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत


Featured News