-
☰
उत्तर प्रदेश: तिलहर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तिलहर शाहजहाँपुर जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तिलहर शाहजहाँपुर जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान दिनांक 14 अप्रैल 2026 की शाम करीब 19:29 बजे, पुलिस ने बंथरा पुल के पास गेहूं के खाली खेत के किनारे से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सरजू पुत्र गयादीन, निवासी ग्राम हिसमाह, थाना तिलहर के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ। 01 अदद देशी तमंचा (315 बोर), 03 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर), पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 0169/26 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम (Arms Act) में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त का चालान कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: भीषण जाम और जर्जर सड़कों से जनता परेशान, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: करहिया होम्योपैथिक केंद्र हुआ बंद, ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से सियामुनी बनीं आत्मनिर्भर, मजदूरी से व्यवसाय तक का सफर
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर सीसी रोड का अनोखा उद्घाटन, सामाजिक समरसता की बनी मिसाल