-
☰
उत्तर प्रदेश: सीयर ब्लॉक प्रमुख की माता की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलिया, बेल्थरा रोड सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की माता स्व० शिवकुमारी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास मुजौना में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलिया, बेल्थरा रोड सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की माता स्व० शिवकुमारी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास मुजौना में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र की कई दिग्गज शख्सियतों ने पहुँचकर स्व० शिवकुमारी देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मनियर क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिक नेता विजय सिंह, भाजपा नेता विपुलेंद्र सिंह मस्त, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान, सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, सीयर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी फैसल आलम, रसड़ा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा, उभांव के थानाध्यक्ष संजय शुक्ला, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके निजी और सार्वजनिक जीवन की सफलता का श्रेय मां द्वारा दिए गए विचारों और सिद्धांतों को जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी माता स्व० शिवकुमारी देवी ने समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित किया और हमेशा समाज के अंतिम जरूरतमंद की मदद के लिए प्रयासरत रहीं। आलोक कुमार सिंह ने यह भी कहा कि मां ने उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में नैतिक मूल्य, संघर्ष और सेवा की भावना का पाठ पढ़ाया, जो उन्हें आज भी प्रेरित करता है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व० शिवकुमारी देवी की याद में सभी उपस्थित जनों ने उनके व्यक्तित्व और समाज सेवा के योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजस्थान: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से ममता विश्वास बनीं आत्मनिर्भर, सब्जी खेती से कमा रहीं लाखों
उत्तर प्रदेश: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सालों से बंद, लोगों में नाराजगी
उत्तर प्रदेश: क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: "ऑपरेशन मुस्कान" में 1 घंटे में 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चा किए गए बरामद