-
☰
उत्तर प्रदेश: 1400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्री अभिनंदन सिंह जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री व नशे के कारोबार में लिप्त शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्री अभिनंदन सिंह जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री व नशे के कारोबार में लिप्त शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सरसावा व प्रभारी आबकारी टीम के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त मोहन लाल पुत्र गुणेश राम निवासी लीलासर कोलू जिला बाडमेर राजस्थान को टोल प्लाजा सरसावा अम्बाला रोड सहारनपुर से थोडा आगे से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 1400 पेटी अंग्रेजी शराब अलग-अलग ब्राण्ड व मार्का (चंडीगढ राज्य मे बिक्री हेतु अनुमन्य) व 01 ट्रक बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना सरसावा पर मु0अ0स0 199/2026 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व 318(4) बीएनएस के पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ का विवरण अभियुक्त मोहन लाल उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि मै अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस से बचते बचाते चण्डीगढ़ से सस्ते दामों पर अंग्रेजी शराब खरीदकर दूसरे राज्यों में डिमाण्ड के हिसाब अधिक दामों पर सप्लाई करते है तथा इस काम में अच्छी खासी कमाई हो जाती है, जो पैसे मिलते है आपस में बांट लेते है।
हरियाणा: बीसीए छात्रा ने 99.2% अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में किया टॉप, कॉलेज में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश: इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता के लगे आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
राजस्थान: आरएलपी ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनआंदोलन की दी चेतावनी
राजस्थान: राष्ट्रीय वुड बॉल कैंप में मनराज मीणा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राजस्थान का नाम किया रोशन
राजस्थान: 1971 युद्ध के अमर शहीद मोहनसिंह राठौड़ की प्रतिमा का भव्य अनावरण
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने चेतन शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी