-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद दो वांछित बदमाश घायल गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.03.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम आसनवाली पुलिया चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी।तभी ग्राम पीकी की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये।संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध मोटरसाइकिल मोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर वापिस ग्राम पीकी की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने का प्रयास करने लगे।कुछ दुरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर आम के बाग में भागने लगे।पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाशों की पहचान 1.नाजिम पुत्र कयूम 2. अयूब पुत्र कयूम निवासीगण पण्डौली थाना नागल जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल दोनो बदमाशों पर गौकशी,गैगस्टर, चोरी व अन्य धाराओं में 01 दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार/घायल अभियुक्तगण थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 79/26 धारा 3/8 गोवध अधिनियम के मुकदमें में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त नाजिम थाना नागल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/26 धारा 3/8 गौवध अधिनियम व मु0अ0सं0 70/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधि0 का वांछित अभियुक्त है।
उत्तर प्रदेश: होलिका दहन और होली को लेकर पीस कमेटी बैठक, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने चोरी की स्पलैण्डर बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
राजस्थान: होली के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा, जयपुर और सीमा क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट
उत्तर प्रदेश: भगत अनिल के द्वारा करहा पूजन एवं मां दुर्गा हवन, सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग
राजस्थान: आचार्य पुलक सागर का जोरदार स्वागत और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया
छत्तीसगढ़: शासकीय नवीन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित