-
☰
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर सीसी रोड का अनोखा उद्घाटन, सामाजिक समरसता की बनी मिसाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के छानबे क्षेत्र अंतर्गत बिरोही, बघरा और रामपुर भटेवरा गांवों में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के छानबे क्षेत्र अंतर्गत बिरोही, बघरा और रामपुर भटेवरा गांवों में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। रामपुर भटेवरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रिंस सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद केक काटकर जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान और भारतीय संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका को याद किया। वहीं ग्राम सभा बघरा में एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। यहां जिला पंचायत सदस्य प्रिंस सिंह द्वारा सीसी रोड का उद्घाटन गांव की एक बुजुर्ग दलित महिला के हाथों कराया गया। इस पहल को लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता और सम्मान की सशक्त मिसाल बताया। इसके साथ ही संत रविदास एवं बाबा साहब की मूर्ति स्थल पर तीन सेट लाइट लगवाकर क्षेत्र को और भी आकर्षक बनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वक्ताओं में महेंद्र कुमार ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को अपनाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का संदेश देते हुए जयंती को यादगार बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान प्रधान जलालुद्दीन, अध्यक्ष महेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अंकित उर्फ गोलू, कोषाध्यक्ष कुलदीप मिस्त्री, कन्हैया लाल, राम सजीवन, संदीप कुमार, खुर्शीद अली, शुभम सरोज, सिपाही लाल, उमाशंकर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: भीषण जाम और जर्जर सड़कों से जनता परेशान, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: करहिया होम्योपैथिक केंद्र हुआ बंद, ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से सियामुनी बनीं आत्मनिर्भर, मजदूरी से व्यवसाय तक का सफर
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू