-
☰
उत्तर प्रदेश: खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए नदिनी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विंध्यधाम क्षेत्र के विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मंडल अंतर्गत ग्राम नदिनी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विंध्यधाम क्षेत्र के विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मंडल अंतर्गत ग्राम नदिनी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। विधायक ने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और अवसर देने की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गैपुरा श्री संतोष पाठक, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह, श्री विजय मिश्र सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: चुनार पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश: विधायक रत्नाकर मिश्र ने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन
राजस्थान: अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएँ
हरियाणा: आईटीआई में 10 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 190 पदों पर भर्ती
हरियाणा: समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के दिए गए निर्देश