-
☰
उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, हसनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद उन्नाव में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हसनगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद उन्नाव में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हसनगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी निगरानी में पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हसनगंज में मु0अ0सं0 154/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 137(2), 87, 65(1), 123, 352, 351(3) के साथ-साथ पाक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। दर्ज मुकदमे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी तथा संभावित स्थानों पर निगरानी और दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 05 मई 2026 को उपनिरीक्षक रामऔतार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सई नदी पुल मोहान के पास घेराबंदी कर अभियुक्त आदिल पुत्र लतीफ, निवासी मोहल्ला पकरा मोहान थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए थाने लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त दुष्कर्म से संबंधित गंभीर अपराध में वांछित चल रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कानून के शिकंजे में लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में महिला एवं बाल अपराधों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अपराध नियंत्रण अभियान लगातार जारी है, जिसके अंतर्गत वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों में भय का वातावरण कायम रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
गुजरात: पैरोल फरलो स्क्वाड की बड़ी सफलता, फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: वांछित आरोपी आशू त्यागी हुआ गिरफ्तार, बाइक-स्कूटी भी की बरामद
उत्तर प्रदेश: महिला पत्रकार का अपहरण कर जिंदा जलाने की करी गई कोशिश, समय रहते बची जान
छत्तीसगढ़: 9 मई से 15 दिवसीय भव्य आध्यात्मिक समागम, तैयारियां हुई पूरी
गुजरात: विकास कार्य के बीच पर्यावरण संरक्षण की पहल, 136 पेड़ बिना काटे किए जाएंगे स्थानांतरित