Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बारिश से रामपुर मनिहारान की सड़कों पर हुआ जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/05/2026 10:52:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/05/2026 10:52:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान आसपास के क्षेत्र एंव नगर में दोपहर बाद मध्यम वर्षा होने के कारण नगर की कईं सड़कों पर पानी भर गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान आसपास के क्षेत्र एंव नगर में दोपहर बाद मध्यम वर्षा होने के कारण नगर की कईं सड़कों पर पानी भर गया। मंगलवार 5 अप्रैल को आसमान में काले हल्के बादल छाए रहने से लोगों ने केवल अनुमान लगाए थे कि बारिश हो सकती है। परन्तु नगर व आसपास के अन्य क्षेत्रों में दोपहर के बाद वर्षा शुरू हुई जिसमें अनेकों स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे गर्मी से तो निजात मिल गई, परन्तु तेज हवाओं व तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेजी से हुई वर्षा के  कारण नगर के कईं रास्तों पर पानी भर गया जिससे लोगों को आने-जाने में बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। चौंकाने वाली बात ये है कि सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक बारिश होने पर नगर के कईं रास्तों (सड़कों) पर हमेशा पानी भरता है और जनता को खासतौर पर महिलाओं एंव बच्चों तथा बुजुर्गों को आने-जाने में बड़ी कठिनाई उठानी पड़ती है।

 

इस ओर आज तक किसी ने कोई ध्यान नही दिया। जबकि बारिश में नालों के गंदे पानी के साथ कईं  तरहा के जीव भी सड़कों पर निकल सकते हैं, जिनका इंतजाम संबंधित विभाग को दशकों पहले कर देना चाहिए था अब तक नही हुआ। नगर का बहुचलित रास्ता जो पीठ बाजार से वाल्मीकि बस्ती व पाल समाज की बस्ती मौहल्ला गंगाराम एंव होली चौंक से होकर गुजरता है, नगर की आधी आबादी का आवागमन इसी रास्ते पर आधारित है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार इसी मुख्य मार्ग पर सभी वाहन कार, बाईक, ट्रैक्टर ट्राली,भैंसा बोगी आदि आसानी से गुजरते हैं परन्तु बारिश होने पर यहाँ से पैदल गुजरना भी दूभर हो जाता है। अर्थात संबधित विभाग को इस पर विचार कर ध्यान देने की आवश्यकता है।