Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पेड़ का सूखा टहना गिरने से महिला की हुई मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 27/03/2026 05:32:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 27/03/2026 05:32:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पेड़ का सूखा टहना गिरने से एक महिला की जान चली गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पेड़ का सूखा टहना गिरने से एक महिला की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, शामली जनपद के टपराना गांव निवासी 36 वर्षीय रेखा पत्नी राजकुमार अपने मायके कलसी आई हुई थीं। वह अम्बहेटा से किसी काम से लौट रही थीं और वाहन न मिलने पर एक बाइक सवार से गंगोह तक लिफ्ट लेकर आ रही थीं। बताया जा रहा है कि जब वे अम्बहेटा और बीराखेड़ी के बीच बाबा घुमरे वाले मंदिर के पास पहुंचीं, तभी अचानक पेड़ का एक सूखा टहना उनके सिर पर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। पीछे आ रहे बाइक सवार युवकों—अंकित कश्यप और देवेन्द्र पांचाल—ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।