Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया  प्रदर्शन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shahihurehman , Date: 13/06/2026 05:34:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 13/06/2026 05:34:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: टोंक जिले में अवैध बजरी खनन और ओवरलोड वाहनों पर रोक न लग पाने के कारण लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: टोंक जिले में अवैध बजरी खनन और ओवरलोड वाहनों पर रोक न लग पाने के कारण लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन की बेबसी के बीच शनिवार को एक और दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना निवाई क्षेत्र के दतवास थाना इलाके में शनिवार सुबह हुई, जहां बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा मित्रपुरा रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर मित्रपुरा की ओर से आ रहा था, तभी उसने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान रूपपुरा ढाणी निवासी विजेंद्र बैरवा (30) पुत्र रामफूल बैरवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजेंद्र सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था।

हादसे की सूचना मिलते ही दतवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन और ग्रामीण शव उठाने से इनकार करते हुए धरने पर बैठ गए। आक्रोशित परिजनों ने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ग्रामीणों ने अवैध बजरी खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों ने जिला कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर निवाई डीएसपी रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई और फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।