-
☰
उत्तराखंड: 24 घंटे में पौड़ी पुलिस की बड़ी सफलता, लापता किशोरी सकुशल हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: पौड़ी में जनपद के पैठाणी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 23/06/2026 को कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 19/06/2026 को अपनी बड़ी बहन के पास गई थी तथा अगले दिन अपने घर लौटने के लिए निकली, लेकिन वह अभी तक घर नहीं पहुंची।
विस्तार
उत्तराखंड: पौड़ी में जनपद के पैठाणी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 23/06/2026 को कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 19/06/2026 को अपनी बड़ी बहन के पास गई थी तथा अगले दिन अपने घर लौटने के लिए निकली, लेकिन वह अभी तक घर नहीं पहुंची। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि दिनांक 21/06/2026 को किशोरी के कोटद्वार में होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उसे उसकी बुआ के सुपुर्द किया गया था। बाद में दिनांक 22/06/2026 को उसकी बुआ द्वारा किशोरी को पैठाणी जाने वाले वाहन में बैठाया गया, लेकिन वह पुनः अपने घर नहीं पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 संख्या-143/2026, धारा 137(2) बी एन एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया। जांच के दौरान बालिका के देहरादून जाने वाली बस में बैठने की पुष्टि हुई, जिसके उपरांत जनपद देहरादून पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए बालिका के फोटो एवं पम्पलेट प्रसारित किए गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई खोजबीन, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप बुधवार दिनांक 24/06/2026 को नाबालिग बालिका को जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
राजस्थान: नेशनल स्टोन क्रशर में एलएनटी मशीन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
राजस्थान: निर्जला एकादशी पर भाविप ने यात्रियों को पिलाया शीतल शर्बत और शिकंजी
गुजरात: स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एडमिशन समारोह, बच्चों का कुमकुम तिलक से किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, पुलिस का सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान
राजस्थान: प्रेस वार्ता में सवालों पर घिरे प्रभारी मंत्री, कई मुद्दों पर नहीं दे सके स्पष्ट जवाब