Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: फोरलेन सड़क हादसे में फाइनेंस कर्मचारी की हुई मौत

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 06/02/2026 01:17:19 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 06/02/2026 01:17:19 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कटिहार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गरभेली तियरपाड़ा के पास फोरलेन सड़क पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

विस्तार

बिहार: कटिहार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गरभेली तियरपाड़ा के पास फोरलेन सड़क पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी आनंद कुमार सिंह के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और कंपनी के काम से कटिहार आए हुए थे। काम निपटाने के बाद वे देर रात बाइक से अपने घर भागलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गरभेली तियरपाड़ा के पास फोरलेन सड़क पर सड़क किनारे खड़े एक हाइवा वाहन में उनकी बाइक पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आनंद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए फोरलेन पर यातायात भी प्रभावित रहा।

 

सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हाइवा वाहन किस परिस्थिति में सड़क किनारे खड़ा था और क्या उस पर रिफ्लेक्टर या कोई सुरक्षा संकेत लगाया गया था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद एक बार फिर फोरलेन सड़कों पर खड़े भारी वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय बिना संकेत खड़े भारी वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।