-
☰
राजस्थान: सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न ,1000 पौधे लगाए गए
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी के कबीर नंदीशाला परिसर एवं समीपवर्ती चूगाघर क्षेत्र में आज दोपहर 12 बजे “सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी के कबीर नंदीशाला परिसर एवं समीपवर्ती चूगाघर क्षेत्र में आज दोपहर 12 बजे “सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में त्यागी जी महाराज के सानिध्य तथा पूर्व सभापति पन्नालाल जी व्यास एवं पीसीसी अध्यक्ष महेश व्यास के तत्वावधान में एक हजार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान फल वाले पौधे चीकू, अनार, अमरूद, शहतूत, बादाम, जामुन, नींबू और बेरगुदा सहित छायादार पौधे जैसे पीपल, नीम, बरगद, मालाबार नीम, बांस, एरिस्टोनिया, शीशम और अमलताश लगाए गए।इस अवसर पर समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित फलोदी अभियान को आगे बढ़ाना और आगामी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ तथा हरित वातावरण तैयार करना बताया गया।
हरियाणा: रवनीत बिट्टू को “गद्दार” कहने पर राहुल गांधी के बयान की करी कड़ी निंदा
हरियाणा: भारत–अमेरिका एफटीए पर किसान नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल
हरियाणा: देवी भागवत कथा के पाँचवें दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या
हरियाणा: बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: प्रॉपर्टी डीलर की ब्लाइंड मर्डर 48 घंटे में सुलझी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार