-
☰
उत्तर प्रदेश: कैदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार में कैदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ कारागार अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह एवं मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार में कैदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ कारागार अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह एवं मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जेल अधीक्षक के साथ जेल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। शिविर के नोडल अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर 5 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें सभी कैदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, हेपेटाइटिस, एचआईवी, शुगर जांच के साथ आवश्यकता अनुसार बलगम एवं एक्स-रे जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन जेल में ही जांच करेगी। शिविर में जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, सी एम ओ डॉक्टर प्रवीण कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार सिंह, जेलर प्रशांत उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर शिवांका गौड, टी बी स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार, जेल चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रवीण पुंडीर, डॉक्टर नासिर खान, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम.पी. सिंह चावला, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अशोक पंवार, जेल फार्मासिस्ट दिनेश साजवान सहित शिविर टीम मौजूद रही।
हरियाणा: रवनीत बिट्टू को “गद्दार” कहने पर राहुल गांधी के बयान की करी कड़ी निंदा
हरियाणा: भारत–अमेरिका एफटीए पर किसान नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल
हरियाणा: देवी भागवत कथा के पाँचवें दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या
हरियाणा: बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: प्रॉपर्टी डीलर की ब्लाइंड मर्डर 48 घंटे में सुलझी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न ,1000 पौधे लगाए गए