Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: गंगा नदी के बढ़ते कटाव पर बढ़ी चिंता, विधान पार्षद ने सरकार से स्थायी समाधान और तत्काल कार्रवाई की मांग की

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 16/07/2026 10:46:36 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:46:36 am
Share:

विस्तार

बिहार: कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड में गंगा नदी के तेज कटाव को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। बिहार विधान परिषद सदस्य मनोहर प्रसाद सिंह ने जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कटाव निरोधी कार्य में तेजी लाने और स्थायी समाधान की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने बताया है कि धुरियाही पंचायत के कई गांवों में गंगा नदी लगातार कटाव कर रही है। इससे मुख्य सड़क, स्कूल, पंचायत भवन और हजारों लोगों की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए कटाव निरोधी कार्य का कुछ हिस्सा गंगा नदी में समा चुका है और कई स्थानों पर कटाव फिर से शुरू हो गया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि समय रहते प्रभावी और स्थायी कटाव निरोधी कार्य नहीं कराया गया, तो बुढ़िया टीकर, मराघाट, गोपालपुर, सोनाबाल, शिवपुरी, समदा सहित कई गांवों के अस्तित्व पर संकट गहरा सकता है। लगभग 12 हजार लोगों के प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। मनोहर प्रसाद सिंह ने सरकार से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर शीघ्र स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों की जान-माल और गांवों को सुरक्षित रखा जा सके।


Featured News