-
☰
उत्तर प्रदेश: वार्ड-23 में 20 लाख की लागत से सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के वार्ड 23 में शहीद गंज स्थित बांसों वाली गली एवं नखासा बाजार क्षेत्र में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का बुधवार 15 जुलाई सुबह को नगर निगम सहारनपुर के महापौर डॉक्टर अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गक्खड़ ने निर्माण स्थल पर गेंती चलाकर शुभारंभ किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के वार्ड 23 में शहीद गंज स्थित बांसों वाली गली एवं नखासा बाजार क्षेत्र में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का बुधवार 15 जुलाई सुबह को नगर निगम सहारनपुर के महापौर डॉक्टर अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गक्खड़ ने निर्माण स्थल पर गेंती चलाकर शुभारंभ किया। इस कार्य पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आयेगी।
इस अवसर पर महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगर निगम जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
महापौर व नगर विधायक के वार्ड 23 में पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गक्खड़ ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, विकास कार्यों का यह सिलसिला भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि परविंद तोमर, राजीव गुप्ता, सेक्टर संयोजक सन्नी कालरा, अख्तर अली जैदी, शाने हैदर, फराज अहमद, सुधीर मिगलानी, मोहित पुरी, चिराग गुप्ता, गुलशेर, रियाज़ अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत