Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर कलेक्टर ने दिया जोर

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 26/10/2026 05:38:49 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 26/10/2026 05:38:49 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों, संभावित भारी बारिश, धान खरीदी, शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों, संभावित भारी बारिश, धान खरीदी, शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर की नियमित निगरानी करने और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बनाए रखने को कहा। जिला एवं अनुभाग स्तर पर कंट्रोल रूम और राहत केंद्रों की व्यवस्था करने के साथ चिकित्सा सुविधाएं, आवश्यक दवाइयां तथा राहत-बचाव संसाधन तैयार रखने के निर्देश भी दिए, ताकि आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूरी करने और जिला, तहसील एवं जनपद स्तर के शासकीय भवनों में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनदर्शन और जनशिकायतों से संबंधित आवेदनों की समीक्षा के दौरान उन्होंने जनदर्शन के आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर तथा अन्य लंबित शिकायतों का अगली समय-सीमा बैठक से पहले निराकरण करने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आगामी तीन माह तक विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अनावश्यक अवकाश नहीं लेने को कहा। अनावश्यक रूप से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी करने और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में अनुपस्थित शिक्षकों पर की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग, टीकाकरण और राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप साप्ताहिक उपलब्धि प्रस्तुत करने तथा आंखों की जांच के लिए स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी माह में संभावित प्रसव वाली महिलाओं, विशेषकर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी करने और सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभी बीपीएम को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूरा करने और खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी से पहले किसान पंजीयन, बारदानों की उपलब्धता तथा सत्यापन सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्रीमती नयन तारा सिंह तोमर, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री प्रशांत कुशवाहा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट बस अड्डे पर अतिक्रमण और गंदगी का बोलबाला, बदहाल व्यवस्था के बीच सफर करने को मजबूर यात्री

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में पंचगव्य से दीपक और मूर्तियां बना रहीं महिलाएं, 20 हजार दीपकों का मिला ऑर्डर

उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले सहारनपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान हुआ तेज

उत्तर प्रदेश: 16 नवंबर से जनगणना का दूसरा चरण, 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना

उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि प्रकटोत्सव में शामिल हुए विधायक राजीव गुंबर, महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश


Featured News