Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 16 नवंबर से जनगणना का दूसरा चरण, 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/10/2026 11:28:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/10/2026 11:28:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर राष्ट्रीय जनगणना 2027 के तहत सहारनपुर में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर राष्ट्रीय जनगणना 2027 के तहत सहारनपुर में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार, 26 अक्टूबर को दिल्ली रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और चिलकाना रोड स्थित लॉर्ड महावीरा स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सहायक चार्ज अधिकारी, पर्यवेक्षक, प्रगणक तथा संबंधित तकनीकी और प्रशासनिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक जनगणना आशुतोष कुमार और सहायक नगरायुक्त जेपी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कर्मचारियों को जनगणना की डिजिटल प्रक्रियाओं, ऑनलाइन प्रविष्टियों और भौतिक सत्यापन से संबंधित जानकारी दी गई।

सहायक निदेशक जनगणना आशुतोष कुमार ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया दो हिस्सों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान नागरिकों को डिजिटल स्वगणना की सुविधा मिलेगी। इसके माध्यम से लोग निर्धारित पोर्टल पर स्वयं और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में नागरिकों को स्वगणना के प्रति जागरूक करें और उन्हें इस सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वगणना के बाद दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

जनगणना का दूसरा चरण 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज आंकड़ों का भौतिक सत्यापन करेंगे। साथ ही छूटे हुए घरों और परिवारों की जानकारी भी दर्ज की जाएगी, ताकि जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें और नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराएं।


Featured News