Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 09/03/2026 06:01:03 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 09/03/2026 06:01:03 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने न्यायालयवार राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान अभिलेख सुधार, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, पट्टा वितरण तथा अभिलेख दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में प्रथम चरण की जनगणना की तैयारियों के साथ ही जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, डिप्टी कलेक्टर, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।