-
☰
उत्तर प्रदेश: जलजीवन मिशन से क्षतिग्रस्त सड़कें अब भी बदहाल, मरम्मत अधूरी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा जलजीवन मिशन के कार्यों को लेकर जिले के चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुए विवाद और कहासुनी के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए मंत्री द्वारा एक माह का समय दिया गया था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा जलजीवन मिशन के कार्यों को लेकर जिले के चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुए विवाद और कहासुनी के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए मंत्री द्वारा एक माह का समय दिया गया था। लेकिन निर्धारित मियाद पूरी होने के बाद भी जिले में सड़कों की मरम्मत का कार्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो सका है। जलजीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के दौरान कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिसके चलते आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को एक महीने के भीतर सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बावजूद कई स्थानों पर सड़कें अब भी बदहाल स्थिति में हैं।
राजस्थान: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से ममता विश्वास बनीं आत्मनिर्भर, सब्जी खेती से कमा रहीं लाखों
उत्तर प्रदेश: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सालों से बंद, लोगों में नाराजगी
उत्तर प्रदेश: क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: "ऑपरेशन मुस्कान" में 1 घंटे में 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चा किए गए बरामद