-
☰
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेला तैयारी में डीएम-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मां विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर धाम विन्ध्याचल में 18/19 मार्च 2026 की मध्यरात्रि से प्रारम्भ होने वाले चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य स्थानों पर निर्माणाधीन शौचालयों की प्रगति अत्यंत धीमी मिलने पर डीएम ने यू0पी0सी0एल0 के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और 13 मार्च 2026 तक हर हाल में शौचालयों का निर्माण पूर्ण कर हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मां विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर धाम विन्ध्याचल में 18/19 मार्च 2026 की मध्यरात्रि से प्रारम्भ होने वाले चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य स्थानों पर निर्माणाधीन शौचालयों की प्रगति अत्यंत धीमी मिलने पर डीएम ने यू0पी0सी0एल0 के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और 13 मार्च 2026 तक हर हाल में शौचालयों का निर्माण पूर्ण कर हैं। डओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालयों में सीवर कनेक्टिविटी, प्रकाश व्यवस्था और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने नगर पालिका परिषद मीरजापुर को निर्देश देते हुए कहा कि विन्ध्याचल क्षेत्र की सभी गलियों और नालियों की समय से सफाई कराई जाए। कहीं भी कूड़े का ढेर या प्लास्टिक न रहे तथा नालियों की मशीन से सफाई कराई जाए। अखाड़ा घाट से दीवान घाट तक रास्तों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही बिजली के खंभों, डिवाइडरों और अन्य स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग व बैनर हटाने के निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने वालों की वायरिंग का सत्यापन किया जाए और कहीं भी असुरक्षित विद्युत बिंदु न रहने पाए। खराब व टूटे पोल तथा ढीले तारों को दुरुस्त कर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था रखी जाए। जल निगम को निर्देश दिया गया कि विन्ध्याचल मेला क्षेत्र के साथ-साथ गड़बड़ा धाम, शीतला धाम अदलहाट तथा चुनार दुर्गा मंदिर सहित अन्य प्रमुख देवी मंदिरों के प्रत्येक वाटर प्वाइंट पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध रहे और आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत, जिला पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के साथ-साथ वहां तैनात कर्मियों के लिए ड्रेस कोड और आई-कार्ड अनिवार्य करने को कहा गया। अखाड़ा घाट के सामने गंगा नदी के उस पार पीपा पुल के पार पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और पीपा पुल पर केवल पैदल यात्रियों को ही आवागमन की अनुमति देने का निर्देश दिया गया। घाटों व मंदिर परिसर में बैरीकेटिंग कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान करने से रोकने की व्यवस्था भी करने को कहा गया। बैठक के बाद डीएम और एसपी ने विन्ध्याचल मंदिर, नए व पुराने वीआईपी मार्ग, पक्का घाट मार्ग, कोतवाली मार्ग तथा विभिन्न घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले से पहले सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद।
छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और लालगंज CHC का आकस्मिक का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: नानौता में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गोचर महाविद्यालय केंद्र का किया निरीक्षण