-
☰
गुजरात: 17 वर्षीय छात्र दिव्यांश गौड़ लापता, तलाश में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से एक 17 वर्षीय छात्र के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है।
विस्तार
गुजरात: अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से एक 17 वर्षीय छात्र के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। छात्र 6 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। लापता छात्र की पहचान दिव्यांश गौड़ पुत्र जालेन्द, निवासी ग्राम आजनपारा, थाना मालीपुर के रूप में हुई है। दिव्यांश अपने मामा प्रेम सागर गौड़ के यहां ग्राम हाजीपुर (थाना जलालपुर) में रहकर पढ़ाई करता था और रेडिएंट विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों के अनुसार दिव्यांश करीब पांच फुट लंबा और सांवले रंग का है। घटना के समय उसने हरे रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी थी। 6 मार्च को वह अपने मामा के घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। जब देर शाम तक दिव्यांश घर नहीं लौटा तो ननिहाल पक्ष के लोगों ने आसपास के इलाकों और विद्यालय में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसके पिता जालेन्द को सूचना दी। पिता ने भी अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अभी तक छात्र का पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना जलालपुर पुलिस स्टेशन में दी गई है। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर छात्र की तलाश की जा रही है।
राजस्थान: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से ममता विश्वास बनीं आत्मनिर्भर, सब्जी खेती से कमा रहीं लाखों
उत्तर प्रदेश: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सालों से बंद, लोगों में नाराजगी
उत्तर प्रदेश: क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: "ऑपरेशन मुस्कान" में 1 घंटे में 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चा किए गए बरामद