Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

- Photo by :

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 15/04/2026 03:35:50 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 15/04/2026 03:35:50 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी विकास विभाग और शिक्षा विभाग की गतिविधियों की गहन समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

विस्तार

छत्तीसगढ़: जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी विकास विभाग और शिक्षा विभाग की गतिविधियों की गहन समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

छात्रावास-आश्रम में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश:-
बैठक की शुरुआत आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा से हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्रावास, आश्रम एवं कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी सीट रिक्त न रहे। इसके लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही देवगुड़ी एवं प्राधिकरण के अपूर्ण निर्माण कार्यों को अविलंब गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए।

नवाचार के रूप में लागू होगा ग्रेडिंग सिस्टम:-
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा, परीक्षा परिणाम, अधोसंरचना की देखरेख एवं छात्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के आधार पर ग्रेडिंग सिस्टम को नवाचार के रूप में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उन्नत रहवासी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

सिविक सेंस और मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता पर विशेष जोर:-
शिक्षा विभाग की समीक्षा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु बेहतर सिविक सेंस विकसित करने पर जोर दिया गया। जिले के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की आपार आईडी निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने समस्त बीईओ को निर्देश दिए कि शेष विद्यार्थियों के वांछित दस्तावेज शीघ्र पूर्ण कर आपार आईडी निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़े।

बैठक में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त घनश्याम कुमार सिंह, सहायक संचालक रविंद्र सिंह, डीएमसी मनोज साहू, समस्त बीईओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।