-
☰
उत्तर प्रदेश: अंबेहटा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अंबेहटा में रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबेहटा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चौकी प्रभारी तपन जंयत के नेतृत्व में पुलिस टीम मुख्य बाजारों, बस स्टैंड, ग्राम खेड़ा अफगान समेत प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त कर रही है। मुख्य बस स्टैंड पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की जांच की,जो आगे भी जारी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अंबेहटा में रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबेहटा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चौकी प्रभारी तपन जंयत के नेतृत्व में पुलिस टीम मुख्य बाजारों, बस स्टैंड, ग्राम खेड़ा अफगान समेत प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त कर रही है। मुख्य बस स्टैंड पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की जांच की,जो आगे भी जारी है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। चौकी प्रभारी तपन जंयत ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 को दें। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में एसआई रणवीर सिंह शर्मा, कांस्टेबल संदीप आधाना, आकाश चौहान और महिपाल सिंह शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रक्षाबंधन पर्व के मौके पर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सड़क विकास कार्यों का नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया शुभारंभ
हरियाणा:नशा छोड़ने की राह पर कदम बढ़ा रहे युवाओं का हाथ थाम रही हिसार पुलिस
गुजरात: ITI हांसी व महिला आईटीआई में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिहार: बैरिया वार्ड-13 में संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक हुई आयोजित