-
☰
मध्य प्रदेश: मैहर में आग का कहर, राजा सुपर मार्केट में भीषण आग, लाखों का नुकसान
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मैहर। शहर के व्यस्त घंटाघर इलाके में मंगलवार शाम करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजा सुपर मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई। पंजाबी गुरुद्वारे के पास स्थित इस दुकान से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने कुछ ही देर में पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मैहर। शहर के व्यस्त घंटाघर इलाके में मंगलवार शाम करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजा सुपर मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई। पंजाबी गुरुद्वारे के पास स्थित इस दुकान से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने कुछ ही देर में पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और हर कोई सुरक्षित स्थान की ओर भागता नजर आया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। लाखों का सामान जलकर राख, जनहानि नहीं घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा और लोग सहमे हुए नजर आए। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
इस भीषण आग में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
छत्तीसगढ़: शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश: अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध जयंती पर माल्यार्पण, जन्मस्थली की उपेक्षा पर उठे सवाल
बिहार: तारिक अनवर की अगुवाई में मनिहारी मजार शरीफ पर ऐतिहासिक चादरपोशी, अमन-शांति का संदेश
बिहार: नई सरकार, नया नेतृत्व, बिहार को नई दिशा, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती
राजस्थान: फलोदी आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार आयोजित